अपने नकारात्मक विचारों कैसे बदले ? How to Change your Negative Thoughts?
अपने कभी अपनी सोच पर गौर किया कि मैं अभी क्या सोच रहा हूँ ? इससे क्या मुझे अच्छा या बुरा लग रहा है ? या आप अभी किसी के बारे मैं या किसी पारस्थिसी के बारे मैं सोच रहे है। और वो क्या आपके नियंत्रण मैं है या नहीं? अपने सोच पर नियंत्रण रखना काफ़ी कठिन कार्य है। तो यह कैसे करें ? ये पवृत्ति आपको एक दिन, महीने या साल मैं नहीं बल्कि हर वक्त आपको करनी है। आपकी मन की शांति आपके सोच मैं है नाकी की आस-पास के लोग या परिस्थिति, तो आपको अपने सोच पर नियंत्रण करना आना चाहिए।
अपने सोचने की तरीक़े और उसकी प्रवृत्ति के ऊपर आपको ध्यान देना पड़ेगा। जैसे कुछ तरीक़े है। तो वो कौनसी अपने जीवन के तरीक़े है जो, अपने नकारात्मक सोच को बढ़ावा दे सकती है। और आप खुदको या आपके आस-पास रहने वालो को इससे नुक़सान पहुँचाते हो;
ग़ुस्सा (Anger):
किसी का आपके सोच या तरीक़े के ख़िलाफ़ कुछ कह देना या कर देना आपको वो ग़ुस्सा दिला देता है। तो आप अपने आप को ग़ुस्सा होने की अनुमति ही ना दो।। जैसे आप को अनुमति नहीं है कि आप अपने Boss या Teacher पर ग़ुस्सा कर सकते हो। वैसे ही आपको ख़ुद को किसी भी तरीक़े से ग़ुस्सा होने की अनुमति ना दे।
चिंता (Anxiety):
इस वृत्ति को समझने के लिए आपको अपनी इच्छा और उद्देश पर ध्यान देना चाहिए। क्या आपकी इच्छा और उद्देश आपको चिंता से भर दें रही है या आपको चिंता मुक्त कर रही है? तो इसीलिए आपके उद्देश और इच्छा, आपकी ज़रूरतों पे नहीं बल्कि आपकी मन की शांति होने चाहिए। आप अपने उद्देश और इच्छा को मन की शांति के साथ करें ना की उसको खो कर।
तनाव (Stress):
तनाव अपने दिमाग़ का एक तरह का बीमारी जैसा है जो अगर हम उसपे ध्यान नहीं देंगे तो वो बढ़ता जाएगा। सोचिए आप कुछ काम तनावपूर्ण तरीक़े से कर रहे हो और वो काम क्या अच्छी तरीक़े से होगा? और जब काम होगा तो क्या आप पूरी तरीक़े से शांत होंगें? तो वही काम अगर आप शांति से करें। तो आप नकारात्मक नहीं होंगे।
ज्यादा सोचना (Over-Thinking):
कुछ भी आप अपने जीवन मैं बिना सोचे तो नहीं कर सकते पर बहुत ज्यादा सोचने पर आप कुछ सही भी नहीं कर सकते। तो अपने वर्तमान मैं अपने सोच को लायें और अपने जारी चीज़ों मैं लगायें। दिमाग़ का काम हैं हमेशा सोचते रहना पर उसको सही तरीक़े से सोचने के लिए अपने नियंत्रण मैं रखना हमारा काम है।
ईर्षा (Jealousy):
एक और सोच जो दुख और दर्द का कारण है जो हमारे अंदर हमें छोटे, कम और नीचे होने का हेहसास दिलाती है जिससे हमें नकारात्मक भावना उत्पन्न होती है। ये हमारी गुणों और खूबियों को नज़र अन्दाज़ करने के लिए मजबूर करती है। तो आपको अगर किसी से ईर्षा होती है तो आप को अपनी खूबियों और गुणों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
अपेक्षा (Expectations):
आप सोचिए कि एक खिलौना है और कोई आपको नियंत्रण कर रहा है। तो इसी तरह से जीवन मैं किसी भी व्यक्ति को आप आपके विचारों से चलने वाला खिलौना नहीं बना सकते। चाहे अपने उस व्यक्ति के लिए कुछ भी किया हो। पर वो व्यक्ति अपने विचारों के आधीन काम करता रहता है। अगर आपके अपेक्षित व्यक्ति आपके अपेक्षा के अनुसार नहीं चलेगा तो आपको दुख होगा।
दोषी समझना (Guilt):
खुदको या किसी अन्य व्यक्ति को दोषी समझना भी एक अपने मन को अशांत करता है। खुदको और अन्य व्यक्ति के बीती बातों को याद करके दोषी देते रहना या अपने आप को दोष देके रहना भी हमें परेशान रखने का कारण है। तो इसको आप सिर्फ़ परिस्थिति को समझने के बाद ही मन को शांत कर सकते है। जैसे आपने या किसी व्यक्ति ने वो क्यों किया जो उन्हें करना नहीं था अगर आप इस बात को समझ लेंगे तो आप उस बात या परिस्थिति को भूल जाएँगे।
तुलना (Comparison):
ये अपने आप को हमेशा किसी दूसरे व्यक्ति से कम या नीचा रखना और उससे हमारी मन की शांति खोने का एक और नकारात्मक विचार है। इसमें आप खुदको कोसते हो और आपके शांति को त्यागते हो।
डर (Fear):
ये जो भविष्य मैं होनेवाला है जो की हुआ ही नहीं। उसके बारे मैं सोचके आपको मन की शांति खोने लगाती है।
अहंकार (Ego):
इसमें आप अपने आप को किसी दूसरे से बड़ा या अच्छा व्यक्ति मानते हो तो और जब कभी भी आपको छोटा महसूस होता है तो आप परेशान हो जाते हो। तो अपने आप को बड़ा या अच्छा मानना बुरी बात नहीं बल्कि अपने आप को किसी दूसरे व्यक्ति से आप बड़ा या अच्छा मानते हो तब आपका दिमाग़ नकारात्मक सोचने लगता है।
तो जब भी आपको नकारात्मक भावना आये तो इन चीज़ों का ध्यान रखो और आप अपने सोचने की तरीक़े को सुधारते ही जीवन जीने का तरीक़ा सीखना है।
तो मिलते है फिर से एक नयी जानकारी के साथ जो आपको अपने जीवन मैं मदद हो और आप अपना जीवन बेहतर से बेहतर तरीक़े से जियें।
अगर आपने मेरे YouTube channel को subscribe नहीं किया तो कृपया कर के subscribe करेलें जिससे आपको नई और उपयोगी जानकारी मिलती रहे। आप हमारे website samachaar24.com पर भी जाकर कई और जानकारी जैसे आध्यात्मिक, मनोरंजन, दैनिक भविष्य भी जान सकते है।
Photos Referred from :https://www.pexels.com/