Headlines

जीवन की समस्याएँ (Problems in Life):

Problems

जीवन की समस्याएँ (Problems in Life):

 

समस्याएँ क्या है?

हर मनुष्य के जीवन मैं समस्याऐं होती है। आख़िर यह समस्या क्या होती है और इसको हमें कैसे देखना चाहिए। समस्या एक ऐसी परिस्तिति है जो आपको कोई बाधा या कठिनाई जैसे लगती है। जब हम पहली बार उसके बारे मैं सोचते है तो हमें ऐसा लगता है कि वो एक कोई बाधा है या अपने सरल से चलती हुई जीवन मैं आयी कोई कठिनाई है। ये समस्याएँ किसी भी क्षेत्र मैं हो सकती है जैसे वैयक्तिक, पेशे मैं या सामाजिक। समस्या जब जन्म लेती है तो उसके साथ उसका समाधान भी उसी समस्या के साथ जन्म लेता है। जब आप अपने समस्या के बारे मैं सकारात्मक भावना के साथ सोचने लगते हो तो आपका दिमाग़ उस समस्या को अवसर या अपने आपको बेहतर बनाने का एक तरीक़ा लगने लगती है। आप सोचके देखिए कि वो एक बाधा है या चुनौती है जो आपको एक बेहतर अवसर दे रहा है अपने आपको बेहतर बनाने का या आगे बढ़ाने का या फिर अपने आस-पास की पर्यावरण को बेहतर बनाने का।

Problems in Life

समस्यवों का हम कैसे समाधान करें ?

हमारे जीवन मैं हर वक्त हम अपने समस्यवों का ही सामना करते रहते है, और उनके समाधान करते हुए ही जीते है। एक आसान उदाहरण की तौर पर जब आप सुबह सही वक्त पर नहीं उठाते हो तो ये आपकी समस्या है और सही समय पे उठ जाना उस समस्या का समाधान है। तो हर एक छोटी सी छोटी या कोई बड़ी से बड़ी समस्या का आप अपने सकारात्मक सोचने के तरीक़े से कर सकते हो। जैसे कोई व्यक्ति आपके साथ बुरा व्यवहार कर रहा है तो वो आपके सोचने के कारण से आपको ऐसा लगा रहा होता है। आपको यह सोचाना है कि क्या उस व्यक्ति के व्यवहार ही ऐसा है या वो ख़ुद अपने आपसे परेशान है और उसकी परिस्तिति को आप समझिए। कोई भी शांत व्यक्ति किसी और के साथ बुरा व्यवहार नहीं कर सकता। तो ये सारे समस्याएँ हमारे सकारात्मक सोच से हम इनका समाधान कर सकते है। बिना इसके अगर हम सिर्फ़ नकारात्मक भावना से सोचेंगे कि ये तो बहुत बड़ी समस्या है, या हर समस्या का ग़लत समाधान का अपेक्षा रकना आदि आपको और नकारात्मक भावनावों से जोड़ता है।

How to solve Problem

हमें परेशानी समस्यवों से नहीं बल्कि उनका समाधान ना मिलने की वजह से होती है। और हमारा मन नकारात्मक भावनावों से भर जाता है। जैसे आपको किसी ने प्रश्न पूछा और उसका आपको सही-सही उत्तर पता नहीं है तो आप परेशान हो जाते हो और अपने आप को दोषी मानते हो या ग़ुस्सा कर रहे होते हो कि ये कोई सवाल है? ये दोषी ठहराना और ग़ुस्सा करना नकारात्मक भावनायें ही है जो आपको सही ढंग से सोचने के लिए रोकते है। तो आपको हमेशा अपने मन और दिमाग को शांत रखना चाहिए जिस्से आपका दिमाग़ अच्छी तरह से सोच पाएगा और समस्या का अच्छे से अच्छे संभावना की प्रति समाधान ढूँढ पाएगा।

हर समस्या को हम शांत रेहकर और उसके बारे मैं ज्यादा से ज्यादा जानकारी लेकर और उसके ऊपर काम करके समाधान कर सकते है। इसके लिए आप को सकारात्मक दृष्टिकोण रखना आवश्यक है। पहले तो आपको कोई भी समस्या को डर के नहीं लेना चाहिए बल्कि उस समस्या को आप अच्छी तरह से समझे और उसका समाधान ढूँढे। ये सकारात्मक सूचना आपको एक दिन, महीने या साल मैं नहीं बल्कि हमेशा करते रहना है। इससे आप कोई भी समस्या आसानी से बिना अपने आपको परेशान किए सुलझा सकते है।

 

अभी हम यह व्यावहारिक(Practically) तौर पर समझाने की कोशिश करते है:

Bhagya

नकारतामक कुछ नहीं बोलिये।

अपने सकारात्मक ऊर्जा को बने रहने के लिए आपको ये हमेशा ध्यान रखना है कि आप कभी किसी के बारे मैं या ख़ुद अपने बारे मैं बुरा या अभद्र नहीं बोलेंगे वो चाहे ख़ुद उस इंसान के सामने हो या किसी अन्य के सामने। आपको कुछ भी बुरा नहीं बोलना चाहिए। क्यों ना वो सच ही हो पर आपको बुरा नहीं बोलना चाहिए। इससे आपकी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

आपको नरात्मक सुनना भी नहीं है।

आपके सामने किसी भी तरीक़े का नकारात्मक भाव या दृश्य चल रहा हो तो आप उस वक्त को भगवान के स्मरण मैं लगा दे। और उस वक्त को जो भी आपके सामने है उनके के लिए भगवान से प्रथना करें।

आपको नरात्मक सोचना नहीं है।

आप ख़ुद सोचिए कि आप कभी नकारात्मक भावना से कुछ करते हो और उसका कुछ अच्छा परिणाम हो। ग़ुस्सा करना, डरना, अपेक्षा करना, इत्यादि ये आपको को स्वतंत्र विचार नहीं देते। और बिना स्वतंत्र आप कुछ भी अच्छा नहीं कर सकते।

Happiness

तो अभी हमें अपने दिमाग़ को हमेशा ही सकारात्मक सोचने, बोलने और करने मैं लगाना है इसे जो भी आपकी समस्यें या परेशानियों हो वो आपको अवसर मैं दिखायी देगी। सकारात्मक बनाने के लिया आपको प्रति क्षण और निरंतर अभ्यास करना होगा। इसके आपके जीवन मैं धीरे-धीरे शांति और संतुष्टि आने लगेगी। और हर समस्या आपको सिर्फ़ एक जीवन की आते और जाते साधारण पल ही लगेगा।

 

तो मिलते है फिर से एक नयी जानकारी के साथ जो आपको अपने जीवन मैं मदद हो और आप अपना जीवन बेहतर से बेहतर तरीक़े से जियें।

अगर आपने मेरे YouTube channel को subscribe नहीं किया तो कृपया कर के subscribe करेलें जिससे आपको नई और उपयोगी जानकारी मिलती रहे। आप हमारे website samachaar24.com पर भी जाकर कई और जानकारी जैसे आध्यात्मिक, मनोरंजन, दैनिक भविष्य भी जान सकते है।

Photos referred from: https://www.pexels.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *